महेन्द्र कुमार उपाध्याय
बदलता स्वरूप अयोध्या। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित अंतराष्ट्रीय लोक गायक डॉ मन्नू यादव उत्तर प्रदेश शासन के संस्कृति मंत्रालय की ओर से आज अयोध्या धाम में 3:00 बजे से अपनी लोकगीत भजनों की प्रस्तुति करेंगे जिसमें मुख्य बिंदु होगा “बिरहा में श्री राम”।गीत के बोल हैं १-कहवां से अवतारा केने जाबा राउर
रह जाता बबुआ दुई चार दिन आउर
२-मेरे रोम रोम में राम रम रहे अवध नगरी घट घट बसे श्री राम हो अवध की नगरी। ३-गुलजार मधुर रागन में लालिमा सुधा सौरभ समीर गमके सुगंद बागन में। ४-क़ंक इहा़ं कां कां कह गाई कागा खाई काया के ५-राम भयइलन जोगिया लखन बैरगिया। वाराणसी से चलकर आए डॉ मन्नू यादव भारत के कोने-कोने में बिरहा गायन शैली और लोक संस्कृति को संरक्षित करने में लगे हुए हैं, जिन्हें भारत सरकार ने वर्ष 2007 में प्रतिष्ठित सम्मान उस्ताद बिस्मिल्लाह खान पुरस्कार२००७ से सम्मानित किया था और वर्ष 2013 के लिए उत्तर प्रदेश संगीत नाटक और अकादमी का अकादमी पुरस्कार भी इन्हें बर्ष २०२०मे़ प्राप्त है ।
वर्ष 2009 में उत्तर प्रदेश संस्कृति निदेशालय की संयुक्त प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान लाकर लोक संस्कृतियों में बिरहा को ऊंचाई प्रदान करने वाले डॉ मन्नू यादव वर्ष 2021 में पंडित रामनरेश त्रिपाठी पुरस्कार हिंदी संस्थान उत्तर प्रदेश शासन से उनकी कृति “कजरी मीमांसा लोक संस्कृति और परंपरा” के लिए सम्मानित किया गया है।भारत से बाहर मारीशस,भूटान, दुबई में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। डॉ यादव अपनी भारतीय संस्कृति को संरक्षित करने में लगे हैं और राष्ट्रीय बिरहा अकादमी की स्थापना कर नि:शुल्क रुप से बच्चों को लोक धुनों का प्रशिक्षण भी देते हैं।पेशे से शिक्षक डॉ यादव मूल रूप से मीरजापुर जनपद के काशीपुर गांव तहसील चुनार के निवासी हैं।