बदलता स्वरूप गोंडा। माता साबित्री फाउंडेशन के तत्वावधान में शिवकुमार ग्राम -बगही लोनावादरगाह खरगूपुर जिला -गोंडा के यहां पुत्र-रत्न प्राप्ति पर परम् पूज्य बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के जीवन वृत्तांत पर नाट्य कला की प्रस्तुति कलाकारो द्वारा किया गया। जिसमें किन बिषम परिस्थितियों में बाबा साहेब ने शिक्षा प्राप्त किया और उनके शिक्षा दिलाने में महाराज शाहजी गायकवाड़ और छत्रपति शाहूजी महाराज ने सहयोग किया और बाबा साहेब पढ़ लिखकर एक बहुत ही उच्च कोटि के विद्वान हुए और भारतीय संविधान बनाने का कार्य किया जिससे हमारा भारत देश चलता है और माता साबित्री फूले व छत्रपति शाहूजी महाराज पर आऐ हुए विद्वतजनों ने अपने अपने विचार रखे। सविता वर्मा, अध्यक्ष माता साबित्री फाउंडेशन जिला -गोंडा ने माता साबित्री फूले व माता फातिमा शेख के बारे में बताया कि हमारे देश में महिलाओं को शिक्षा दोनों माताओं की देन है प्रत्येक महिला को उनका आभार प्रकट करना चाहिए और उनकी तस्वीर अपने घरों में अवश्य ही लगाना चाहिए, नन्द किशोर वर्मा टैक्स एडवोकेट, अध्यक्ष छत्रपति शाहूजी महाराज संस्थान जिला -गोंडा ने शाहू जी महाराज के बारे में बताया कि 26 जुलाई 1902 को उन्होंने अपने राज्य कोल्हापुर में 50 प्रतिशत आरक्षण लागू किया था जिसको बाबा साहेब में संविधान में लिखा है, रामकुमार राव, बीपी विवेक, डीपी हंस जाटव, आनंद सिद्धार्थ,रामतेज प्रेमी, सरिता कश्यप ने गीत प्रस्तुत किया, कार्यक्रम में आए सभी का महेश कुमार ने आभार प्रकट किया। मंच संचालन विद्या प्रसाद जी ने किया।
