बदलता स्वरूप गोंडा। कांग्रेस शहर अध्यक्ष रफीक रैनी ने बताया कि पिछले दिनों हुए फेर बदल में गोंडा जिलाध्यक्ष पद पर रहे अजय कुमार रस्तोगी को उनके कार्यों एवं निष्ठा को देखते हुए उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने उनको उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग विभाग में प्रदेश सचिव नामित किया है। अजय रस्तोगी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों एवं नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने एवं पिछड़े का सम्मान दिलाने एवं उनके हक की लड़ाई लड़ते रहेंगेः उन्होंने कहा कि रफीक रैनी के प्रयास से लगातार कांग्रेस पार्टी गोण्डा में मजबूत हो रही है। रफीक रैनी ने कहा कि अजय रस्तोगी पार्टी के निष्ठावान निडर कार्यकर्ता है ऐसे कार्यकर्ताओं का पूरा सम्मान पार्टी में किया जाएगा। उनके मनोनित होने पर पूर्व विधायक रघुराज प्रसाद उपाध्याय, पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह, श्रावस्ती जिलाध्यक्ष नसीम चौधरी, पूर्व विधायक हाजी रमजान, बेबी मिश्रा, हनुमान प्रसाद, जलील खान, मो अहमद फारुकी, मोबीन खान, रघुपति त्रिपाठी, अब्दुल रहमान, सिब्बू, डॉक्टर मंजूर, वहीद, वकील, प्रतीक रस्तोगी, रवि रस्तोगी, मोंटी रस्तोगी, मोहम्मद रिजवान, अनुपम धर दुबे, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष परवेज अहमद राजू सेवादल हरि राम जाकिर नाजिम मुजीब मास्टर शहजादे मेवाती आदि कांग्रेसियों ने हर्ष व्यक्त किया।


Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal