बदलता स्वरूप गोण्डा। मिशन लाइफ के अंतर्गत गोण्डा जँ पर वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता राहुल पांडेय के मार्गदर्शन में कोचिंग डिपो अधिकारी गोण्डा मनोजधर दुबे के नेतृत्व में क्षेत्रीय प्रबंधक गिरीश कुमार सिंह एवं सहायक मण्डल खंड अभियंता विशेष संजय श्रीवास्तव के साथ सभी विभाग के पर्यवेक्षक बन्धुओं, रेल कर्मचारियों, ठेकेदार श्रमिकों, स्काउट गाइड से प्रकाश ठाकुर व मीरा वर्मा सदस्यों के साथ पर्यावरण संरक्षण की जागरूकता हेतु चित्रकला बनाने वाले रेल कर्मियों के बच्चों के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। जिसमें प्रभात फेरी निकाली गई व पेड़ लगाओ जीवन बचाओ, जल ही जीवन है, पर्यावरण की रक्षा हम करेंगे के उदघोष से जागरूकता फैलाई गई एवं यात्रियों को गाने के माध्यम से ना सिर्फ जागरूक किया गया बल्कि कपड़े के थैले क्षेत्रीय प्रबंधक गोण्डा व सहायक मंडल खंड अभियंता /विशेष /गोण्डा द्वारा प्रदान कर करतल ध्वनि से स्वागत एवम प्रेरित किया गया। गोण्डा जँ पर सर्कुलेटिंग एरिया के पार्क में सभी अधिकारीगणों, रेल पर्यवेक्षक गणों, कर्मचारियों, स्काउट गाइड टीम, ठेकेदार श्रमिकों व पर्यवेक्षकों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। मेन गेट हाल में यात्रियों, रेलकर्मियों व ठेकेदार श्रमिकों तथा स्काउट गाइड टीम को पर्यावरण शपथ दिलाई गई एवं जागरूकता हेतु संबोधित किया गया एवं अन्य अधिकारीगणों द्वारा भी जागरूकता संबंधित उदबोधन दिया गया। पर्यावरण जागरूकता में चित्रकला के माध्यम से भाग लेने वाले बच्चों की चित्रकला प्रदर्शनी कर अविषी श्रीवास्तव, संवित श्रीवास्तव, देव्यांश शर्मा, अथर्व शर्मा, प्रत्युष प्रताप सिंह, भूमि सिंह व शौर्य प्रजापति को प्रोत्साहन स्वरूप पर्यावरण शपथ के साथ स्मृति चिन्ह व कलम प्रदान करते हुए निरंतर जागरूकता हेतु प्रेरणा स्रौत बने रहने हेतु संकल्पित किया गया। पर्यावरण संरक्षण हेतु मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक गोण्डा जँ द्वारा स्वरचित कविता सुना कर लोगों को जागरूक किया गया, जिसका शीर्षक था प्राकृतिक संपदा। सभी अधिकारीगणों, यात्रियों, रेलकर्मचारीगणों, स्काउट गाइड टीम व बच्चों तथा ठेकेदार श्रमिकों द्वारा सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी ली गयी। कार्यक्रम का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि आजीवन हम सभी पर्यावरण की रक्षा करेंगे। उपरोक्त कार्यक्रम में लगभग 400 लोगो ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक राय सिंह मीना, प्लेटफार्म निरीक्षक के.एल यादव, आईओडब्ल्यू एस एन पाठक व अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक गोण्डा जँ जितेंद्र कुमार शर्मा द्वारा किया गया।
