बदलता स्वरूप गोंडा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देश पर जिले के तमाम अफसरों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है। जिस क्रम में उपजिलाधिकारी तरबगंज भारत भार्गव को उप जिलाधिकारी करनैलगंज बनाया गया,
उपजिलाधिकारी करनैलगंज विशाल कुमार को उपजिलाधिकारी तरबगंज बनाया गया, उपजिलाधिकारी सदर गोण्डा सुशील कुमार को उपजिलाधिकारी न्यायिक तरबगंज बनाया गया, नवागन्तुक उपजिलाधिकारी अवनीश त्रिपाठी को उपजिलाधिकारी सदर गोण्डा बनाया गया। वहीं अंकित वर्मा डिप्टी कलेक्टर (प्रशिक्षु) को बीडीओ बभनजोत से बीडीओ कटराबाजार, नेहा मिश्रा उपजिलाधिकारी को बीडीओ हलधरमऊ बनाया गया एवं राजीव मोहन सक्सेना, अपर उपजिलाधिकारी प्रथम को बीडीओ परसपुर, ओमप्रकाश सिंह यादव बीडीओ छपिया को बीडीओ बभनजोत, जे०एन० राव, उपायुक्त स्वतः रोजगार को बीडीओ करनैलगंज बनाया गया।