अवैध मादक पदार्थ के साथ 01 गिरफ्तार

बदलता स्वरूप गोण्डा। थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा गस्त व क्षेत्र भ्रमण के दौरान अवैध मादक पदार्थ (300 अल्प्राजोलम गोली) के साथ अभियुक्त आशीष सिंह पुत्र त्रिभुवन नारायण सिंह निवासी भरिया मौजा जयनगरा थाना महाराजगंज जनपद बलरामपुर को पड़री नहर पुलिस के पास से गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0- 102/2024 धारा 8/22 एन0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत किया गया। थाना इटियाथोक के उ0नि0 रवीन्द्र कुमार रमन मय फोर्स शांति व्यवस्था हेतु क्षेत्र भ्रमण में रवाना थे कि पड़री नहर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया जिसके पास अवैध मादक पदार्थ 300 नशीली गोलिया अल्प्राजोलम बरामद हुआ। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 102/2024 धारा 8/22 एन0डी0पी0एस0 एक्ट बनाम आशीष सिंह पुत्र त्रिभुवन नारायण सिंह निवासी भरिया मौजा जयनगरा थाना महाराजगंज जनपद बलरामपुर के पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।