गाजे बाजे के साथ निकली राम जन्मोत्सव शोभायात्रा

दैनिक बदलता स्वरूप
श्रावस्ती

चैत्र नवरात्रि पर्व पर हिन्दूवादी संगठनो ने श्रीराम जन्मोत्सव पर भक्तो ने रामाधुन करते हुए विशाल शोभा यात्रा निकाली। भक्तों ने जगह-जगह शोभा यात्रा को रोककर पुष्प वर्षा करते हुए आरती उतारी।
चैत्र नवरात्रि पर्व व प्रभु श्रीराम के जन्म से पूर्व विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के बैनर तले विहिप के जिला मंत्री विशम्भर श्रीवास्तव के नेतृत्व मे क्षेत्र के नासिरगंज स्थित मां गायत्री मंदिर से निकाली गई शोभा यात्रा बदला चौराहा होते हुए मल्हीपुर पहुंची। जहां विहिप के युवा कार्यकर्ता विनय गुप्ता’यज्ञेश’ ने पुष्प वर्षा कर प्रभु श्रीराम की आरती की। इस दौरान शोभा यात्रा गुजरने वाले मार्ग पर भक्तो ने जगह-जगह यात्रा का स्वागत करते हुए प्रभु श्रीराम की आरती की। मल्हीपुर मे समापन समारोह को संबोधित करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि भगवान श्रीराम के जीवन के आदर्शो पर ही चलकर भारत को पुन: विश्व गुरू बना सकते है। आज फिर से कुछ राक्षसी पृवित्त के लोग रामायण पर सवाल उठा रहे हैं। ऐसे ही राक्षस हर जन्म में पैदा होते हैं। लेकिन समय-समय पर इनको मुंह तोड़ जवाब भी मिलता है।

इस मौके पर जिला सहमंत्री गुड्डू सिंह, बजरंग दल के जिला संयोजक राजेश सोनी, ओम प्रकाश सोनी, सहित काफी संख्या मे कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान कई थानो के जवान सुरक्षा व्यवस्था मे तैनात रहे।