यह समय संघर्ष की बेला है, जी-जान से जुट जाएं कार्यकर्ता-कांग्रेस जिलाध्यक्ष

बदलता स्वरूप गोंडा। आज कांग्रेस कार्यालय पर गठबंधन प्रत्याशी श्रेया वर्मा को जिताने के लिए एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा का स्वागत एवं अभिनंदन के पश्चात महागठबंधन कांग्रेस समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी श्रेया वर्मा की जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा गया। स्वागत समारोह में उपस्थिति पदाधिकारियों और कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद मिश्र ने कहा कि स्वागत के लिए आप सभी का आभार है किंतु यह समय संघर्ष की बेला है इसलिए सभी साथी अपनी सम्पूर्ण ताकत से आसन्न लोकसभा चुनाव में गठबन्धन की प्रत्यासी के लिए जी जान से लग जाएं। जन जन तक कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र 5 न्याय 25 गारंटी को पंहुचाना है और मंहगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के साथ ही लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिऐ एक बार पुनः कांग्रेस जनों को लड़ाई लड़नी पड़ेगी। इस अवसर पर प्रदेश सचिव त्रिलोकी नाथ तिवारी, जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे, अल्पसंख्यक अध्यक्ष सगीर खान, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुभाष चंद्र पांडे, तवाज खान महिलाध्यक्ष रमा कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, धर्मराज सिंह, संतराम पाल सेवादल के अध्यक्ष प्रदुमन शुक्ला, पूर्व युवा अध्यक्ष अभिषेक तिवारी बाबा राम श्रृंगार भारती राम सिंह वेद प्रकाश सिंह शकील अहमद पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष अर्जुन वर्मा चंद्र प्रकाश पांडे अविनाश मिश्रा अलीशा परवीन सुहानी रशीदा परवीन अरविंद कुमार शुक्ला मुन्ना सहारा चांद खान शाहिद अली कुरेशी शुभांगी पांडे अवसर अहमद विवेकानंद शुक्ला फूल मोहम्मद सलीम कुरैशी मोहम्मद सफी राजू सेवादल अयूब खान तारीख अनीश फारूकी मेराज अहमद शुभांगी पांडे अब्दुल सुरेश कुमार गौतम लक्ष्मी देवी शाहिद सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे। उपरोक्त कार्यक्रम के आयोजक वरिष्ठ कांग्रेस नेता जिला उपाध्यक्ष विनय प्रकाश त्रिपाठी रहे।