गोण्डा। थाना को0देहात पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के वांछित अभियुक्त को मिशन शक्ति अभियान के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अ0सं0- 632/2022 धारा 376 भादवि में वांछित चल रहे फरार अभियुक्त भानू यादव को उसके घर A-15, 25 फूटा रोड़ कादी बिहार, थाना स्वरूपनगर, जिला बाहरी उत्तर नई दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है।
उक्त अभियुक्त ने थाना को0 देहात क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में पीड़िता द्वारा थाना को0देहात में अभियोग पंजीकृत कराया गया था।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal