बदलता स्वरूप गोन्डा। शनिवार को सांयकाल उतरौला रोड स्थित गैलेक्सी रिजार्ट पर उत्तर प्रदेश टेंट , कैटर्स एंड डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन, संबंध – ऑल इंडिया टेंट डीलर वेलफेयर ऑर्गेनाइजर के नेतृत्व में गोंडा वेडिंग प्लानर द्वारा ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विजय कनौजिया शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचने पर व्यापारियों ने उनका स्वागत सम्मान किया और गले मिलकर ईद मनाई। ईद मिलन की खुशियां जताई। उसके बाद मंच पर पहुंचकर सभी पदाधिकारी ने प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार का बुके देखकर स्वागत किया। उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार ने व्यापारियों को संबोधित किया। संबोधन में ऑल इंडिया द्वारा यूपी में 26 अवार्ड सम्मान दिलाया गया ।यह अवार्ड सम्मान सिर्फ आप सभी व्यापारियों की ताकत का ही एहसास है। प्रदेश उपाध्यक्ष रॉबिन सिंधी ने कहा व्यापारी चाहे छोटा हो या बड़ा सभी को एक साथ मिलकर रहना चाहिए एक साथ मिलने पर व्यापारियों की ताकत एक और एक मिलकर 11 होती है। सभी व्यापारियों को एकता बनाए रहना चाहिए। कार्यक्रम में मंच का संचालन मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी ने किया। स्वागतम कार्यक्रम प्रभारी रिशु सिंधी ने किया। फिर उसके बाद सभी व्यापारी एक दूसरे से गले मिलकर ईद मिलन समारोह का सम्मान बढ़ाया। सभी ने सेवई के साथ साथ जलपान भी क्रिया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सचिव इशांत जायसवाल ,प्रदेश मंत्री ओमी ठक्कुर ,मंडल सचिव प्रखर तिवारी, नितिन वाधवानी, रवि सैनी, सदन लाल, संगम रावत, आशिक अली, महादेव गुप्ता, रिशु सिंधी,उमेश श्रीवास्तव, शोएब राजा, महेश सिंह , रफीक माली, शाहिद अली , सहित काफी लोग मौजूद रहे।
