बदलता स्वरूप गोण्डा। कौड़िया थाना क्षेत्र के बाबा फलाहारी मेले में घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लाखों श्रद्धालु मेले में पहुंचे। शुक्रवार तड़के चार बजे से ही स्नान शुरू हो गया। ब्रह्म मुहूर्त में श्रद्धालुओं ने रामगंगा में आस्था की डुबकी लगाकर दान पुण्य किया। इसके बाद मेले में जमकर खरीदारी की। हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन स्नान के बाद लोग दान-पुण्य करते हैं। इसी आस्था भाव के साथ शुक्रवार को सुबह से ही लोग परिवार के साथ मेला परिसर में पहुंचने लगे थे। देर रात तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी रहा। लोगों ने मेले में खरीदारी किया इस अवसर पर मंदिर के महंत सिद्धार्थ दास, लखन लाल शुक्ला, त्रिपुरी नरायन दुबे, पूर्व प्रधान खुशीराम पासवान, स्वामी पासवान, शिवशरण पांडे अरविंद तिवारी सांवली प्रसाद तिवारी बिकाऊ लाल दुबे व कौड़िया थाना प्रभारी दुर्ग विजय सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal