बदलता स्वरूप गोण्डा। थाना वजीरगंज पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-120/24, धारा 363,366,506 भादवि व 3/4 पाॅक्सो ऐक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अनिल यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। थाना वजीरगंज क्षेत्र की रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा थाना वजीरगंज में लिखित तहरीर दी गयी की विपक्षी अनिल यादव द्वारा उनकी नाबालिग भतीजी को बहला-फुसला कर भगा ले गया है। वादी की तहरीर पर थाना वजीरगंज में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसकी विवेचना उ0नि0 रामधारी दिनकर द्वारा की जा रही थी। विवचेना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त अनिल यादव को थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा आज दिनांक 25.04.2024 को टिकरी चौराहा से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal