बदलता स्वरूप गोण्डा। थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा मु०अ०सं० 127/2024 धारा 498A, 304B आईपीसी व 3/4 डी0पी0 एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर वांछित अभियुक्त 01. आनन्द कसौधन पुत्र रामतेज कसौधन निवसी मंगुरा बाजार थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा को मंगुरा बाजार चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। थाना उमरीबेगमगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि मेरी लड़की को उसके ससुरालजनों द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते हुए जान से मार दिए है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा मु०अ०सं० 127/2024 धारा 498A, 304B आईपीसी व 3/4 डी0पी0 एक्ट बनाम आनन्द कुमार आदि 03 नफर अभियुक्तों के विरूद्ध नामजद अभियोग पंजीकृत किया गया था तथा विवेचना क्षेत्राधिकारी तरबगंज द्वारा की जा रही थी। विवेचना के दौरान दोषी पाये गए आरोपी अभियुक्त आनन्द कसौधन पुत्र रामतेज कसौधन निवसी मंगुरा बाजार थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा को आज दिनांक 30.05.2024 को मंगुरा बाजार चौराहे के पास थाना उमरीबेगमगंज से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
