कर्नलगंज गोंडा। क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाया है। प्रकरण थाना कटरा बाजार अंतर्गत ग्राम रजवापुर से जुडा है। यहां की निवासी ननका ने पुलिस चौकी पहाड़ापुर में तहरीर दिया है। जिसमें कहा गया है कि उसकी पुत्री शहर बानो ने वर्ष 2017 में गांव के ही निवासी एक युवक के साथ लव मैरिज किया था। कुछ दिन सब कुछ सही था उसके बाद ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे, जिससे वह मायके में रहने लगी। बीते 26 मार्च की शाम उसके पति ने उसके पास फोन किया। और कुछ देर बाद आकर उसे अपने साथ लेकर चले गए।
27 मार्च की सुबह शहर बानो का शव थाना हुजूरपुर अंतर्गत ग्राम गंडारा स्थित सरयू नदी के पैना घाट पर बरामद हुई। जिसकी जानकारी उसे जरेये शोशल मिडिया प्राप्त हुई। पीड़िता का आरोप है कि उसके पुत्री की हत्या करके शव फेंका गया है। पुलिस चौकी प्रभारी पहाड़ापुर अभिषेक मिश्रा ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। घटना थाना हुजूरपुर क्षेत्र की है, जिससे कार्रवाई भी वही होगी।