गोण्डा। 04 अप्रैल की रात्रि को थाना को0 देहात क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम दुफेड़िया लच्छीपुर में देर रात घूम रहे एक युवक को लोगो ने चोर समझ पीट-पीटकर मरणासन स्थित में कर दिया था। ईलाज हेतु ले जाते समय युवक की मृत्यु हो गयी थी। मृतक के भाई विनोद कुमार की तहरीर पर थाना को0 देहात में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर द्वारा घटना को संज्ञान में लेकर आरोपी अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश प्र0नि0 को0 देहात को दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 देहात पुलिस द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण में घटना कारित करने वाले आरोपी अभियुक्तों में से 02 आरोपी अभियुक्तों- 01. ओमप्रकाश, 02. जयप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal