गोंडा। नगर के बरियारपुरवा स्थित नेशनल पब्लिक स्कूल का प्रगति पत्र वितरण समारोह का उद्घाटन पूर्व पालिका अध्यक्ष निर्मल श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। हर्षित गुप्ता, माही गुप्ता प्रथम स्थान,अंजली सिंह, अंजलि साहू,साक्षी साहू,अंश शर्मा,कार्तिक गुप्ता, द्वितीय स्थान, ओम बाबू गुप्ता,गणेश गुप्ता, माही गुप्ता,जया गुप्ता तृतीय स्थान को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देकर विद्यालय के प्रबंधक सत्य प्रकाश गुप्ता ने सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधक ने कहा आज के बच्चे कल भारत के भविष्य हैं।हमारे अध्यापक विद्यार्थियों को संस्कारवान व बौद्धिक मानसिक क्षमता का विकास करते हुए उन्हें मनोयोग से पढ़ाते हैं। यही बच्चे आगे चलकर वकील, डॉक्टर,इंजीनियर बनकर देश की सेवा करते हैं। परिवार व विद्यालय का सम्मान बढ़ाते हैं। जो भी बच्चा गरीब होगा उसे विद्यालय में निशुल्क पाठ्य पुस्तकें देकर निशुल्क पढ़ाया जाएगा।ताकि कोई बच्चा अशिक्षित ना रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कक्षा एक से 8:00 तक,प्रथम प्रथम आने वाले नैतिक कसौधन, आफिया आजाद, आदित्य कसौधन, श्रद्धा गुप्ता, अल्तमस, कोमल पांडे, हर्षित गुप्ता और युग गुप्ता को सम्मानित किया।
विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्य प्रतिमा माथुर ने कक्षा 8 तक द्वितीय स्थान पाने वाले शगुन विश्वकर्मा, संजना विश्वकर्मा, रौनक गुप्ता, तनु,साक्षी साहू, आराध्या पटवा, अंजली सिंह बेबो सोनी को सम्मानित किया। विद्यालय की उप प्रधानाचार्य ने कक्षा 8 तक तृतीय स्थान पाने वाले रिद्धि कसौधन, समीर गुप्ता, रोहित गुप्ता, सौम्या राय, तनिष्का सोनी, खुशी मोदनवाल, माही गुप्ता, अमीषा पटेल को सम्मानित किया। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक पवन श्रीवास्तव ने मंच का संचालन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पालिका अध्यक्ष निर्मल श्रीवास्तव ने किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक एसपी गुप्त ने उमा शंकर पांडे,मीना सिंह, सीमा शर्मा, सुनीता टंडन, मधुबाला श्रीवास्तव, को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व पालिका अध्यक्ष निर्मल श्रीवास्तव,विनोद कुमार, बबलू सोनी अध्यापक रवि प्रकाश, रमेश कुमार तिवारी, सीमा शर्मा, दीपक मंडल, दिनेश कुमार यादव,दीपिका शुक्ला, आंचल गुप्ता, अनुराधा सिंह,अर्चना शुक्ला,व क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।