भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित कार्यक्रम सराहनीय: पल्टूराम
बलरामपुर। भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन पूरे जिले के सभी मंडलों में किया गया।
बलरामपुर नगर के वीर विनय चौराहे पर जिला महामंत्री अक्षय शुक्ला एवं नगर अध्यक्ष सौरभ तुलस्यान के नेतृत्व में आयोजित चिकित्सा कैंप में लगभग 250 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित की गईं। डॉ प्रांजल त्रिपाठी, डॉ देवेश श्रीवास्तव,नोडल अधिकारी अर्बन डॉ मीनाक्षी चौधरी,फार्मासिस्ट समीर ने सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम में सदर विधायक पल्टूराम, जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, जिला महामंत्री वरुण सिंह, बिंदु विश्वकर्मा,जिला मंत्री अवधेश तिवारी,नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता,जिला महामंत्री भाजयुमो अक्षय शुक्ला,अमन बंसल,अजीत ओझा,जयंत सिंह,ऋषभ सिंह,तरंग श्रीवास्तव,सौरभ तुलस्यान,शिवम मौर्य,सूरज तिवारी,अभिषेक साहू,शौर्य मिश्रा,युवराज सिंह चौहान, सिद्धार्थ साहू, समीर शुक्ला, आलोक तिवारी,अनमोल तिवारी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal