गोण्डा। थाना छपिया पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर जिला अस्पताल गोंडा के पास से लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त- अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना छपिया क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। जिसके सम्बन्ध में थाना छपिया में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना छपिया पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।