गोण्डा। थाना को0 नगर क्षेत्र के मुहम्मद अख्तर सिद्दीकी पुत्र मो0 युसुफ नि0 न्यू कालोनी मेवतियानी थाना को0 नगर गोण्डा के घर दिनांक 18.08.2001 को समय प्रातः 08ः30 बजे अज्ञात बदमाशों द्वारा डकैती डाला गया तथा उसका विरोध करने पर प्रार्थी के पिता सहित 06 लोगों को जान से मार देना एंव अन्य 08 लोगों को गम्भीर रूप से घायल कर दिया गया था। जिसके सम्बंध में दिनांक 18.08.2001 को थाना को0 नगर गोण्डा में मु0अ0सं0 373/2001 धारा 396 भादवि पंजीकृत किया गया था जिसकी विवेचना तत्कालीन प्र0नि0 हीरा सिंह द्वारा की गयी जिसमें विवेचना के दौराना 10 अभियुक्तों का नाम प्रकाश में आया जिसमें 06 अभियुक्तों को मुठभेड़ में दिनांक 30/11/2001 को थाना बक्शा जौनपुर में मारे गये एवं 01 अभियुक्त को दिंनाक 24.02.2019 को गिरफ्तार कर थाना साहिबाबाद गाजियाबाद द्वारा जेल भेजा गया।
शेष 03 अभियुक्त साहब सिंह पुत्र चित्तर सिंह नि0 सजेती थाना जसराना जिला फिरोजाबाद उ0प्र0, सुरेश प्रभू नि0 आजाद नगर थाना चिकसाना जनपद भरतपुर राजस्थान एवं महावीर बावरिया पुत्र बाबू बावरिया नि0 चक्रधरबारी थाना डींग जनपद भरतपुर राजस्थान फरार चल रहें थे जिनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किये जा रहे थे, गिरफ्तारी नही हो पाने की स्थिति में अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर उ0प्र0 के द्वारा दिनांक 17.01.2023 को फरार अभियुक्त साहब सिंह पुत्र चित्तर सिंह नि0 सजेती थाना जसराना जिला फिरोजाबाद उ0प्र0 पर 1,00,000 रू0 का पुरस्कार घोषित किया गया था जिसमें 20.02.2023 को जनपद बुलन्दशहर मे उक्त फरार अभियुक्त साहब सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया गया है।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal