लालगंज, प्रतापगढ़। भाजपा किसान मोर्चा द्वारा रविवार को यहां रामपुर खास के लालगंज में किसानों को उड़द के बीज का वितरण किया गया। नगर के संगम चौराहे के समीप एक सभागार में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ जिले के सांसद संगम लाल गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में दो सौ किसानों को उड़द का बीज प्रदान करते हुए सांसद ने बीजेपी सरकार की कृषि नीति का भी जमकर बखान किया। सांसद संगम लाल गुप्ता ने लोगों से कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए हमें मोटे अनाज का सेवन करना चाहिए। उन्होनें कहा कि पीएम मोदी के द्वारा किसान सम्मान निधि किसानों के लिए आज वरदान साबित हुई है। वहीं उन्होनें कहा कि भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों के मजबूत भविष्य की व्यवहारिक क्षेत्र में उपयोगी साबित हो रही है। सांसद संगमलाल गुप्ता ने कहा कि देश को कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाएं और मजबूती से आगे बढ़ायी जाएंगी। उन्होने यूपी में लोगों के विकास के साथ अपराध नियंत्रण मे योगी सरकार के भी उठाए जा रहे कदमों की सराहना की। संचालन भाजपा नेता हेमन्त पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम में बृजेन्द्र पाण्डेय मंटू, ज्ञानचंद्र मोदनवाल, झुन्ना तिवारी, राजेश मिश्र, पप्पू जायसवाल, राजेश तिवारी, काशी प्रसाद तिवारी, हरेकृष्ण तिवारी आदि रहे।
इसके बाद सांसद संगमलाल गुप्ता ने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रामपुर खास में केन्द्रीय योजनाओं को मजबूत बनाये रखने को कहा। उन्होनें कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि पार्टी में कार्यकर्ता का सम्मान सदैव सबसे ऊंचा दिखेगा।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal