प्रतापगढ़। सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत ब्लॉक लक्ष्मणपुर सभागार में किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संजय शुक्ला के आयोजन में प्राकृतिक खेती एवं श्री अन्न जागरण अभियान संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला महामंत्री अशोक मिश्रा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह रही। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री दिवाकर तिवारी ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अशोक मिश्रा ने कहा कि मोटे अनाज के उपयोग से बीमारियां दूर भागती हैं पूर्वजों ने मोटे अनाज का सेवन कर लंबा जीवन जीने का आधार बताया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अति विशिष्ट अतिथि किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा ने मोटे अनाज के विषय में विस्तार से जानकारी दी।
किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संजय शुक्ला ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मोटे अनाज के सेवन से एक तरफ जहां बीमारियां दूर भागती है वही हमें दवा की भी आवश्यकता नहीं पड़ती है। कार्यक्रम को महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा के महामंत्री दिवाकर तिवारी ने किया। आए हुए अतिथियों का जहां मंडल अध्यक्ष संजय शुक्ला ने स्वागत किया वही मंडल अध्यक्ष मोहनगंज राजेश सिंह ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष लक्ष्मणपुर संजय शुक्ला ने कृषि विभाग के अधिकारी राजवीर सिंह जेठवारा के द्वारा उपलब्ध उड़द का बीज 35 किसानों को सरकार की तरफ से निशुल्क वितरित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक शुक्ला शिव पवन दुबे महाबल सिंह रामराज सरोज बाबूलाल प्रजापति गणेश मौर्य घनश्याम रजक छोटेलाल हरिजन राम शिरोमणि वर्मा फुल वक्ता देवी रामकली अनीता आज मौजूद रही।