गोंडा 9 अप्रैल
देश आजादी से उपेक्षित किसानों को भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार सम्मान निधि देकर यह साबित किया कि भाजपा ही किसान हितैषी सरकार हैं उक्त विचार नगर पंचायत तरबगंज के मॉडल प्राथमिक विद्यालय में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत प्राकृतिक खेती एवं श्रीअन्य जन जागरण अभियान गोष्ठी को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक प्रेम नारायण पांडे ने अपने विचार व्यक्त किए।
विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विद्याभूषण द्विवेदी ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि नाना प्रकार की बीमारियों से दूर रहने के लिए अब लोगों को मोटे अनाज का सेवन करने आदत डालनी होगी। प्राकृतिक खेती से होने वाले फायदे के साथ मोटे अनाज का सेवन करने के लिये जागरूक किया गया।
किसानों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा किसानों को अधिक लाभ के लिए जैविक विधि अपनाने की सलाह दी तथा कम लागत में अच्छी पैदावार के सुझाव दिए।
प्राकृतिक खेती व श्रीअन्न जागरण अभियान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रेम नारायण पांडेय व विशिष्ट अतिथि किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विद्याभूषण द्विवेदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं व किसानों को माल्यार्पण कर स्वागत किया।
भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य घनश्याम जायसवाल ने कहा कि किसानों का आय दोगुना कैसे हो इस पर भाजपा सरकार कार्य कर रही है। और बजट में किसानों की आए दुगना हो ऐसे कल्याणकारी योजना बनाकर बजट में सम्मिलित करती है। सरकार किसानों की उपज को उचित मूल्य देकर क्रय करती है। और सीधे उनके खाते में पैसा देती है । अब किसानो को अपने अनाज बेचने के लिए बिचौलियों के पास नहीं जाना पड़ता है। सीधे पैसा किसान के खाते में प्राप्त होता है। मोदी सरकार ने यूरिया को नीम कोटेड करके यूरिया की कालाबाजारी रोक दी । अब किसान को समय पर यूरिया उपलब्ध हो जाती है। सामाजिक कार्यकर्ता घनश्याम जायसवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास को जीतने का काम कर रही है। आज सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे आखिरी पायदान पर खड़े लोगों को मिल रहा है। भाजपा सरकार में किसान खुशहाल है। वही चौमुखी विकास से गांव के लोग भी खुशहाल हैं। सरकार ने गांव को पक्की सड़क से जोड़कर किसानों को अपनी उपज सीधे मंडी में ले जाने में समय का बचत किया है। घनश्याम जायसवाल ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का भी बखान किया।
इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष श्रीनारायण पांडे प्रधान कमलेश कुमार पांडेय किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष हरीकृष्ण मौर्य तरबगंज विधानसभा प्रभारी आईटी सेल शिवम सिंह भाजपा कार्यसमिति सदस्य विनोद सिंह रुपेश पांडेय विमलेश श्रीवास्तव अवधेश कुमार शुक्ला संतोष कुमार दुबे राजकुमार मिश्रा पूर्व प्रधान संजय तिवारी प्रबंधक संजय पांडेय आदि सैकड़ों किसान सहित क्षेत्रीय लोग व बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन रविंद्र कुमार पांडेय कवि ने किया। सहभोज कार्यक्रम भी मोटे अनाज से बने भोजन से किया गया।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal