गोंडा। जनपद के वरिष्ठ पत्रकार राजेश कुमार जायसवाल की माता जी का आज रात्रि करीब 8:30 बजे बुजुर्गावस्था व लंबी बीमारी के दौरान स्वर्गवास हो गया है। इसकी सूचना मिलते ही जनपद के पत्रकारों, बुद्धिजीवियों व वरिष्ठजनों में शोक की लहर व्याप्त है। उनके गोंडा चौक स्थित आवास पर अंतिम दर्शन हेतु अभी से तांता लग गया है। जायसवाल समाज गोंडा के कोषाध्यक्ष पवन जायसवाल, महासचिव आशीष जायसवाल व देवेंद्र जायसवाल, सचिव बच्चा जायसवाल व नरेन्द्र जायसवाल, उपाध्यक्ष अजीत गुप्ता, पत्रकार अतुल श्रीवास्तव, कल्पराम त्रिपाठी, देवनाथ मिश्रा, जीवन समृद्धि ग्रुप के चेयरमैन घनश्याम कोहली सहित दर्जनों पत्रकार व अन्य लोग उपस्थित रहे।
उनका शव अंतिम संस्कार हेतु कल प्रातः 8:30 बजे उनके आवास से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेगा।