स्वच्छता में ईश्वर का वास होता है- घनश्याम जायसवाल

गोंडा। गंदगी से कई तरह की बीमारियां पैदा होती है जो मानव के विकास में बाधा डालती है। अत: स्वच्छता हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। स्वच्छता को अपना कर ही हम बीमारियों को खत्म कर सकते हैं। हमें अपने घर के अलावा आसपास की स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। उक्त विचार भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य घनश्याम जायसवाल ने सामाजिक न्याय पखवाड़े के अंतर्गत भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरेश तिवारी और पदाधिकारियों के साथ नगर पंचायत तरबगंज के पंडित दीनदयाल उपाध्याय परिसर एवं सिद्ध पीठ जीत दास बाबा स्थान पर स्वच्छता अभियान चलाते हुए व्यक्त किए।श्री जायसवाल ने कहा कि स्वच्छता को अपने आचरण में इस तरह अपना लो कि वह आपकी आदत बन जाए। अत: स्वच्छता हमारे जीवन के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। आगे कहा कि प्लास्टिक बंद हो और वृक्षारोपण हो, प्लास्टिक मानव जीवन में लगातार जहर घोल रहा है। मानव सुबह से लेकर शाम तक प्लास्टिक का उपयोग करता है। जिसे मानव वरदान की तरह समझता है । दरअसल वह पर्यावरण, पशु और हम सभी के लिए बहुत घातक है। प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए तथा आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए पेड़-पौधे लगाना बहुत ही आवश्यक है। अत: प्लास्टिक बंद का आह्वान कर कई कड़े कानून बनाए गए। यह भी स्वच्छता के प्रति एक अच्छा सराहनीय कदम है। वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।
स्वच्छता को बनाए रखने के लिए हमें इधर-उधर कचरा नहीं फेकना चाहिए। कचरा हमेशा कूड़ेदान में ही फेंकना चाहिए। कहा भी गया है अत: स्वच्छता में ईश्वर का वास होता है। अत: स्वच्छता को अपनाएं और देश को आगे बढ़ाएं। बेहतर साफ-सफाई से ही भारत के गांव को आदर्श बनाया जा सकता है। अत: स्वच्छता के लिए दूसरों को भी प्रेरित करें। 
भारतीय जनता पार्टी तरबगंज मंडल के मंडल अध्यक्ष अमरेश तिवारी ने बताया कि नगर पंचायत तरबगंज के शक्ति केंद्र संयोजक कमलेश पांडेय नगर पंचायत विस्तारक संयोजक संतोष कुमार द्विवेदी उर्फ रब्बू दुबे के अगुवाई में बूथ अध्यक्ष के साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के अलावा मंडल के सभी बूथों पर बूथ अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर सामाजिक न्याय पखवाड़े के अंतर्गत साफ सफाई किया। मंडल अध्यक्ष अमरेश तिवारी ने कहा कि स्वच्छता लोगों को अपने आदत में डालनी चाहिए जिस प्रकार शरीर की सफाई जरूरी है। उसी प्रकार अपने घरों के आसपास भी स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए । जनभागीदारी से भारत स्वच्छ एवं सुंदर देश बन रहा है।