भाजपा से महापौर पद की प्रबल दावेदारी इस प्रकार की अनीता शरद पाठक बाबा ने

अयोध्या। भाजपा से टिकट के लिए प्रबल दावेदारी अनीता शरद पाठक बाबा ने करते हुए कहा कि हमारे द्वारा श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण आंदोलन में सक्रिय भूमिका रही है। सन् 2018 में अयोध्या से लाल चौक कश्मीर तक तिरंगा यात्रा (धारा 370, आर्टिकल 35 A के विरोध में) किया। देश के इतिहास में पहली बार, अयोध्या में मित्र मंच के तत्वाधान में वर्ष 2018 में 100 से अधिक
मुस्लिमों के साथ “जय श्री राम” के नारों के साथ पंचकोसी परिक्रमा की। प्रभु श्री राम की विलुप्त हो चुकी धरोहर / त्रेता युग की तिलोदकी गंगा नदी (अयोध्या) के पुनर्जीवन अभियान का नेतृत्व किया और सफलता प्राप्त हुई। विगत 4 वर्षो से महारानी पद्मावती व 16000 महिलाओं के जौहर दिवस को हिंदुस्तान के कई शहरों में व विश्व के कई देशों में बलिदान दिवस व स्त्री सम्मान दिवस के रूप में मनाया। सीएए के समर्थन में अयोध्या के मुस्लिम समुदाय को जागरूक करने का कार्य किया। सन् 1990 व 1992 में कारसेवा में घायल हुए कारसेवकों के लिए अपने पिताजी के साथ मिलकर ब्लड और भोजन की व्यवस्था की। देश के इतिहास में पहली बार माननीय इंद्रेश कुमार जी के साथ अयोध्या में गाय के दूध के साथ रोजा इफ्तार का आयोजन किया जिसमें 300 से अधिक मुस्लिम उपस्थित रहे। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर सहयोग किया।

अयोध्या में पर्यावरण संरक्षण के लिए (सरयू नदी, तिलोदकी गंगा नदी, तालाबों व कुंडों के संरक्षण के लिए) अनेकों जन जागरूकता अभियान चलाया एवं जनता के हितों के लिए व जन समस्याओं के निस्तारण के लिए सदैव कार्य किया। अब देख़ना है कि भाजपा किस पर अपना विश्वास जताकर मुहर लगा कर प्रत्याशी घोषित करती है।