उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर कपिल देव तिवारी “के0डी0” का जलवा बरकरार
लखनऊ। अखिल भारतीय पत्रकार संघ के प्रयागराज में हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी की माघ मेला-2023 में हुई बैठक में उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर ‘मनोनयन’ को लेकर असमंजस व ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी।जिस पर आखिरकार 12 अप्रैल को विराम लगाते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय महासचिव ने दुबारा श्री तिवारी पर विश्वास जताते हुए उनको उत्तर प्रदेश के प्रदेश-अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपी है।इसके साथ साथ प्रदेश अध्यक्ष को सहमती से प्रदेश उपाध्यक्ष,प्रदेश महासचिव,सचिव,संगठन सचिव,प्रदेश विधिक सलाहकार मंडल, जिला अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का भी मनोनयन किया गया है।जिसकी सूचना उत्तर प्रदेश के सूचना निदेशक के साथ-साथ सम्बंधित जनपदो के उच्च प्रशासनिक अधिकारियो को भी दिया गया है।
श्री तिवारी जी ने प्रदेश अध्यक्ष-उ0प्र0 के पद पर मनोनयन करने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय कार्यकारिणी को धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है।श्री तिवारी ने कहा कि संगठन की प्रदेश स्तर पर जो महती जिम्मेदारी पत्रकार साथियों के हितों, विकास,न्याय के लिये उनको सौपी गयी है,उसको पूरा मनोयोग से पूरा करेंगे।किसी भी जनपद में अब पत्रकार साथियों का जनप्रतिनिधि व शासन-प्रशासन द्वारा उत्पीड़न,पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमों में फसाने आदि मुद्दो पर अहिंसात्मक तरीके से विरोध किया जायेगा व उनको न्याय दिलाने का प्रयास किया जायेगा।
प्रदेश अध्यक्ष पद पर मनोयन पर प्रदेश के कई पत्रकार साथियों,संपादको,चैनल प्रमुखों व कई जन प्रतिनिधियों,समाज सेवियों,प्रशासनिक अधिकारीयो ने हर्ष व्यक्त करते हुए अपनी शुभकामनाएँ भेजी है। उक्त जानकारी लोकेश सिंह मीडिया प्रभारी ने दी।