सभापति वैभव शुक्ल व अश्वनी कुमार शुक्ल चुने गए उप सभापति।
गोंडा। गुरूवार को निर्वाचन अधिकारी विजयपाल सिंह व समिति सचिव शिवपाल तिवारी की देखरेख में गोंडा (बड़गांव) सहकारी क्रय विक्रय समिति लि० गोंडा में सभापति,उप सभापति व अन्य समितियों में भेजे गए प्रतिनिधियों का निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ। जिसमें सभापति वैभव शुक्ला व उप सभापति अश्वनी कुमार शुक्ल चुने गए। इस अवसर पर संचालक मंडल सदस्य विजय प्रकाश मिश्र, अवधेश कुमार शुक्ल, अरविन्द चौधरी, रुची देवी, रमाशंकर, लता शुक्ल,वागीश दत्त, राघवराम तिवारी, रामबहादुर, अनुपम शुक्ल, सर्वेश कुमार पूर्व प्रमुख पड़री कृपाल, विश्वनाथ पाण्डेय पूर्व उपाध्यक्ष, संजय कुमार शुक्ल, अवनीश कुमार शुक्ल, बाल जी आदि लोग उपस्थित रहे।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal