गोण्डा। भारतीय मानव अधिकार परिवार की बैठक सदर तहसील के ग्राम सभा ठोरहस के बाबापुरवा में आयोजित किया गया। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारी महाराजदीन गौतम व छांगुर प्रसाद गौतम को संगठन में शामिल करते हुए मनोनयन पत्र दिया गया। प्रदेश संगठन मंत्री भारतीय मानवाधिकार परिवार के वरिष्ठ नेता भाजपाई मो. उमर उर्फ़ समीर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जनसमस्याओं को लेकर संगठन के संरक्षक प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक समेत विभागीय अधिकारियों से मिल कर समाधान किया जायेगा। इसके अतिरिक्त ग्रामसभा स्तर पर जन जागरुकता चौपाल आयोजित कर मुख्यमंत्री के जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए जनता से सीधा संवाद किया जायेगा और जनता की समस्याओं को अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा। मनबढ कर्मचारियों की मनमानी नही चलने नही दी जायेगी। बैठक में पदाधिकारियों ने जन हित से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा किया।
इस अवसर पर शांति देवी, बाबूलाल, महाराज़दीन गौतम, छांगुर प्रसाद, राम तीरथ वर्मा, सज्जन एवं राजब अली समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal