संपूर्ण समाधान दिवस का जिला अधिकारी ने रोस्टर जारी किया

बस्ती। जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने बताया है कि जनपद की चारों तहसीलों में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को तहसील मुख्यालय पर ’’सम्पूर्ण समाधान दिवस’’ के आयोजन हेतु माह जनवरी 2023 से दिसम्बर 2023 तक नवीन रोस्टर जारी किया गया है। माह फरवरी में नियत तिथि 18 फरवरी 2023 को ’’महाशिवरात्रि’’ का…

1 minute

Read Time

बस्ती। जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने बताया है कि जनपद की चारों तहसीलों में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को तहसील मुख्यालय पर ’’सम्पूर्ण समाधान दिवस’’ के आयोजन हेतु माह जनवरी 2023 से दिसम्बर 2023 तक नवीन रोस्टर जारी किया गया है।

माह फरवरी में नियत तिथि 18 फरवरी 2023 को ’’महाशिवरात्रि’’ का सार्वजनिक अवकाश है। इसलिए शासन के निर्देशानुसार 18 फरवरी, 2023 को नियत ’’सम्पूर्ण समाधान दिवस’’ का आयोजन अगले कार्य दिवस अर्थात् 20 फरवरी, 2023 दिन सोमवार को तहसील रूधौली में प्रातः 10 बजे से 02 बजे तक किया जायेगा। इस सम्बन्ध में निर्गत अन्य निर्देश यथावत् लागू रहेगें।