अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्म स्थली अयोध्या में मुराई टोला खटीक मंदिर के पास की रहने वाली दबंग महिला की दबंगई के आगे नगर निगम के कर्मचारी बेबस दिखाई पड़ रहे हैं। नगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत पूरे नगर में व सड़कों पर जल निगम द्वारा अंडर ग्राउंड चेंबर सीवेज डालकर नगर में बेहतर व्यवस्था देने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं नगर के कुछ मनबढ़ व दबंग किस्म के लोग अपने घरों का मल मूत्र युक्त गंदा पानी सीवेज में न डाल कर सड़कों पर बहा रहे हैं।
स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला अपनी दबंगई के आगे किसी की नहीं सुनती है, विभाग से आने वाले कर्मचारी को अपमानित कर भगा देती है। जानकार विभागीय सूत्र बताते हैं कि नगर निगम विभाग के कुछ कर्मचारी महिला को उकसाकर अव्यवस्था पैदा कर रहे हैं उकसाने वाले कर्मचारी महिला के बिरादरी बताए जा रहे हैं। जबकि वास्तविकता यह है कि जब घर के सामने जल निगम द्वारा सीवेज पाइपलाइन व चेंबर बना रखा है तो नाली की कोई आवश्यकता नहीं है। स्थानीय महिला की कारगुजारी व दबंगई से पूरा मोहल्ला परेशान है। नगर निगम व स्थानीय प्रशासन को चाहिए कि मौके पर जांच कर कार्रवाई करें ताकि भविष्य में बड़ी घटना से बचा जा सके।
महिला के दबंगई से घर का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है
अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्म स्थली अयोध्या में मुराई टोला खटीक मंदिर के पास की रहने वाली दबंग महिला की दबंगई के आगे नगर निगम के कर्मचारी बेबस दिखाई पड़ रहे हैं। नगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत पूरे नगर में व सड़कों पर जल निगम द्वारा अंडर ग्राउंड चेंबर सीवेज…
Tags: #gonda news
Previous Post
Next Post
You May Have Missed





