,

पुलिस कार्यालय में न्याय दिवस का आयोजन, शिकायतकर्ताओं से वार्ता कर 30 विभिन्न प्रकरणों का कराया गया नियमानुसार निस्तारणः-

गोण्डा। एसपी आकाश तोमर ने पुलिस कार्यालय में न्याय दिवस का आयोजन किया। जिसमें विगत दिवस में मुकदमा एवं अन्य मामलों मे प्राप्त शिकायतों के 37 प्रकरणों के शिकायतकर्ताओं /पीडित पक्ष सम्बन्धित विवेचकों को बुलाया गया था। जिसमें 30 शिकायतकर्ता/ पीडित पक्ष एवं सम्बन्धित जाँच अधिकारी उपस्थित हुए। पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने उपस्थित 30 प्रकरणों…

1 minute

Read Time

गोण्डा। एसपी आकाश तोमर ने पुलिस कार्यालय में न्याय दिवस का आयोजन किया। जिसमें विगत दिवस में मुकदमा एवं अन्य मामलों मे प्राप्त शिकायतों के 37 प्रकरणों के शिकायतकर्ताओं /पीडित पक्ष सम्बन्धित विवेचकों को बुलाया गया था। जिसमें 30 शिकायतकर्ता/ पीडित पक्ष एवं सम्बन्धित जाँच अधिकारी उपस्थित हुए। पुलिस अधीक्षक गोण्डा ने उपस्थित 30 प्रकरणों के शिकायतकर्ता/पीडित पक्ष की शिकायतों को सुनकर अभिलेखों की समीक्षोपरान्त मौके पर ही तत्काल निस्तारण कराया गया। कुछ प्रकरणों में विवेचना में शिथिलता बरतने वाले विवेचकों को कडी चेतावनी दी गई है। इस मौके पर पुलिस उपाध्यक्ष नवीना शुक्ला, वाचक पुलिस अधीक्षक, पीआरओ पुलिस अधीक्षक, प्रभारी मीडिया सेल समेत विभिन्न थानों से आये हुए शिकायत कर्ता व विवेचकगण उपस्थित रहे।