, ,

गैंग दुष्कर्म करने के 02 आरोपी गिरफ्तार

गोण्डा। 24 फरवरी को थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र के रहने वाली एक महिला द्वारा लिखित सूचना दी गयी कि 23.02.2023 को मै अकेली घर के किचन में काम कर रही थी तभी विपक्षी शेषनारायन व बृजबहादुर तिवारी घर में घुसकर बारी बारी से दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी…

1 minute

Read Time

गोण्डा।

24 फरवरी को थाना उमरीबेगमगंज क्षेत्र के रहने वाली एक महिला द्वारा लिखित सूचना दी गयी कि 23.02.2023 को मै अकेली घर के किचन में काम कर रही थी तभी विपक्षी शेषनारायन व बृजबहादुर तिवारी घर में घुसकर बारी बारी से दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गयी। वादिनी की तहरीर पर थाना उमरीबेगमगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा शिवराज के पर्यवेक्षण में आरोपी अभियुक्तो की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हेतु टीमें गठित की गयी थी।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा आज दिनांक 25.02.2023 को सुरागरसी-पतारसी कर मुखबिर खास की सूचना पर आरोपी अभियुक्तगण शेषनारायन व बृजबिहारी तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।