,

मंडल उदयपुर पर संपन्न हुआ भाजपा किसान मोर्चा कार्यसमिति की बैठक

सांगीपुर,प्रतापगढ़। विधानसभा रामपुरखास क्षेत्र के मंडल उदयपुर पर भाजपा किसान मोर्चा मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष धर्मेश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा ने संगठन के विभिन्न बिंदुओं से अवगत कराते हुए उचित मार्गदर्शन दिए।साथ में रहे भाजपा किसान मोर्चा जिलामंत्री पवन…

1 minute

Read Time

सांगीपुर,प्रतापगढ़। विधानसभा रामपुरखास क्षेत्र के मंडल उदयपुर पर भाजपा किसान मोर्चा मंडल कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष धर्मेश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय कुमार मिश्रा ने संगठन के विभिन्न बिंदुओं से अवगत कराते हुए उचित मार्गदर्शन दिए।साथ में रहे भाजपा किसान मोर्चा जिलामंत्री पवन वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संगठन की रीति नीति के बारे में विस्तार से बताया ।

जिला कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र प्रताप सिंह को उदयपुर मंडल प्रभारी घोषित किया गया ।कार्यक्रम की सहभागिता में रहे भाजपा किसान मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष की श्रेणी में रहे वीरभान सिंह, अभिमन्यु सिंह, आलोक श्रीवास्तव, महामंत्री नीरज शुक्ला, लाल जय पाल सिंह मंडल उपाध्यक्ष सहित पदाधिकारी, कार्यकर्ता व क्षेत्र जनों की गरिमामय उपस्थिति रही।