16,17 मार्च दो दिवसीय चाणक्य परिषद का यज्ञोपवीत संस्कार सूर्य कुंड दर्शन नगर मे

अयोध्या। ब्राह्मणों को संस्कारवान बनाकर समाज के कल्याण के लिए प्रेरित करने का कार्य अखिल भारतीय चाणक्य परिषद एवं श्री श्री परशुराम सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित कृपा निधान तिवारी के नेतृत्व मे सम्पन्न बैठक मे लिया गया।आगामी16 मार्च को 8:00बजे प्रातः से 2:00 बजे दिन 16 वर्ष से अधिक ब्राह्मण बटुको का प्रायश्चित कर्म एवं पंचांग पूजन और आगामी 17 मार्च को सभी ब्राह्मण बटुको का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार कराने का निर्णय साकेत पुरी कॉलोनी के बांग्ला नंबर 5 अनंत शिखर मे संपन्न बैठक में लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता हनुमान प्रसाद शुक्ला जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं संचालन प्रयाग दत्त तिवारी एडवोकेट जिला कोषाध्यक्ष ने किया।मुख्य अतिथि संरक्षक पंडित कृपा निधान तिवारी रहे। यज्ञोपवीत संस्कार का कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर के विद्वान राष्ट्रपति से सम्मानित आचार्य पंडित श्री नारायण झा वैदिक एवं डॉ राम तेजपांडे द्वारा सूर्य कुंड दर्शन नगर पर संपादित किया जाएगा। 17 मार्च को सभी ब्राह्मण बटुको का यज्ञोपवीत संस्कार 2:00 से होली मिलन एवं कवि सम्मेलन समारोह आयोजित होगा।

बैठक में दुर्गा प्रसाद तिवारी आफत जिला अध्यक्ष केके तिवारी नगर संयोजक रामचरित्र पांडे अध्यक्ष पूरा राधेश्याम पांडे अध्यक्ष मया राजेंद्र प्रसाद तिवारी अध्यक्ष बीकापुर अमरनाथ पांडे जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉक्टर विमल चंद्र पांडे रविंद्र पांडे राजन तिवारी वैद्य आर पी पांडे महेंद्र कुमार उपाध्याय सहित सैकड़ों ब्राह्मणों ने भाग लिया।