गोण्डा। जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार ने तहसील करनैलगंज अंतर्गत ग्राम डोमाकल्पी में राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण हेतु स्थल चयन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राज्य विश्वविद्यालय के निर्माण हेतु भूमि क़ गहनता पूर्वक देखा और वहां पर उपस्थित उप जिलाधिकारी करनैलगंज से भूमि के संबंध में विस्तृत जानकारी ली और कहा कि इस भूमि को चारों तरफ से पूरी तरह व्यवस्थित कर लिया जाय तथा संबंधित कार्यदाई संस्था भवन निर्माण खंड बलरामपुर को निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द सारी प्रक्रिया पूर्ण करके पत्रावली तैयार करें।
इसके साथ ही एक्सईएन लोक निर्माण खंड-2 को निर्देश देते हुए कहां है कि यहां पर आने के लिए सड़क के निर्माण हेतु स्टीमेट एवं अन्य कार्यवाही को पूर्ण कर लें ताकि पत्रावली को समय से आगे भेज दिया जाय।
निरीक्षण के दौरान वहां पर उपस्थित सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं ताकि राज्य विश्वविद्यालय का निर्माण समय से शुरू कराया जा सके।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी करनैलगंज हीरालाल, एक्सईएन लोक निर्माण खंड- 2 बीके त्रिपाठी, सहायक अभियंता भवन निर्माण खंड बलरामपुर, जिला कृषि अधिकारी, एसओ परसपुर, ग्राम प्रधान डोमाकल्पी सहित सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
डीएम ने किया राज्य विश्वविद्यालय निर्माण हेतु स्थल का निरीक्षण

Tags: #gonda news
Previous Post
Next Post
You May Have Missed





