,

सीताराम विवाह कथा सुन भक्त हुये भाव विभोर।

सगरासुंदरपुर प्रतापगढ़।सगरासुंदरपुर मे बाबा नर्वदेश्वर नाथ धाम में हो रही सात दिवसीय संगीतमयी राम कथा मे श्री राम जानकी विवाह की सुन भक्त हुये भाव विभोर।विवाह मंगलगीत पर भक्त नृत्य करते हुए प्रभु राम सीता पर फूलों की वर्षा की।कथा सुनने हेतु भक्तों का जनसैलाब उमडा। कथा व्यास अरविंद जी महराज ने कथा मे राम…

1 minute

Read Time

सगरासुंदरपुर प्रतापगढ़।सगरासुंदरपुर मे बाबा नर्वदेश्वर नाथ धाम में हो रही सात दिवसीय संगीतमयी राम कथा मे श्री राम जानकी विवाह की सुन भक्त हुये भाव विभोर।विवाह मंगलगीत पर भक्त नृत्य करते हुए प्रभु राम सीता पर फूलों की वर्षा की।कथा सुनने हेतु भक्तों का जनसैलाब उमडा। कथा व्यास अरविंद जी महराज ने कथा मे राम वन गमन, धनुष भंग, राम जानकी विवाह का मार्मिक वर्णन किया। राम जानकी झांकी व निकाली गई बारात का स्वागत आयोजक संजय शुक्ल व संयोजक संजीव तिवारी ने किया।

संरक्षक उमेश तिवारी व अध्यक्ष चंद्र शेषर तिवारी ने सीताराम की आरती उतारी।सह आयोजक राजेंद्र मिश्र ननके, सह संयोजक रमेश पाण्डेय ने आभार व्यक्त किया। कथा मे प्रदीप तिवारी, हरिश्चंद्र शुक्ल, ज्ञान प्रकाश शुक्ल, जय कौशल, शिवमूर्ति तिवारी, राम रक्षा तिवारी, उदयराज तिवारी, उमाशंकर मिश्र, मुन्ना मिश्र, ज्ञान प्रकाश मिश्र, सुरेश मिश्र, राम अजोर जायसवाल, राधे कृष्ण तिवारी, अनंत बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।