,

जंगल भ्रमण कर छात्रों में जाना प्रकृति का महत्व

बलरामपुर। एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर के वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से मंगलवार को शैक्षिक भ्रमण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान परास्नातक छात्र-छात्राओं ने सोहेलवा वन्य जीव अभ्यारण में वनस्पतियों का अध्ययन किया। महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर जे पी पाण्डेय के निर्देशन व विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान डॉ राजीव रंजन की…

1 minute

Read Time

बलरामपुर। एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर के वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से मंगलवार को शैक्षिक भ्रमण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान परास्नातक छात्र-छात्राओं ने सोहेलवा वन्य जीव अभ्यारण में वनस्पतियों का अध्ययन किया।

महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर जे पी पाण्डेय के निर्देशन व विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान डॉ राजीव रंजन की अगुवाई में छात्र-छात्राओं का दल सोहेलवा के जंगलों में वनस्पतियों के अध्ययन के साथ साथ प्राकृतिक छटाओ का आनंद लिया। भ्रमण के दौरान विभिन्न पौधों के वानस्पतिक अध्ययन के साथ ही उनका संकलन भी किया। विभिन्न प्रकार के ब्रायोफाइट एवं शैवाल के साथ कवक का भी संकलन किया।

विभागाध्यक्ष डॉ राजीव रंजन ने भ्रमण के दौरान विभिन्न प्रकार के पौधों के बारे में विधिवत जानकारी देने के साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डॉ शिव महेंद्र सिंह व डॉ मोहम्मद अकमल ने छात्र-छात्राओं को जंगलों में पाये जाने वाले प्राकृतिक संसाधनों के बारे में बताया।
भ्रमण के दौरान डॉ श्रवण कुमार, डॉ राहुल यादव,डॉ राहुल कुमार, विपिन तिवारी,राशी सिंह,सौम्या शुक्ला सहित शोधार्थी प्रेम प्रकाश व धर्मेश श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।