गोण्डा। पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर ने अपराध एंव अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत वांछित अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने हेतु जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए थे।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 नगर पुलिस ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के वांछित अभियुक्त – राजकिशोर उर्फ राजा को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना को0 नगर क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था तथा उसके साथ दुष्कर्म किया था। जिसके सम्बन्ध में लड़की के पिता द्वारा थाना को0 नगर गोंडा में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त-
- राजकिशोर उर्फ राजा पुत्र सुखराम कोरी निवासी लच्छीपुर मौजा दुफौड़िया थाना कोतवाली देहात जनपद गोंडा
पंजीकृत अभियोग-
- मु०अ०सं० 162/2023 धारा 363, 366, 376 आईपीसी व 3/4 पाक्सो एक्ट थाना को0 नगर जनपद गोंडा
गिरफ्तार कर्ता टीम-
उ0नि0 राजेन्द्र कनौजिया मय टीम।