गोण्डा। थाना को0 देहात पुलिस ने आज दिनांक 26.03.2023 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर नाबालिग लड़की के साथ छेडछाड करने के वांछित अभियुक्त- राहुल पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त ने थाना को0 देहात क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ छेडछाड किया था।
जिसके सम्बन्ध मे पीड़िता की माँ द्वारा थाना को0 देहात में अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अभियुक्त के विरूद्ध थाना को0 देहात पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal