,

आग से तीस बीघा गेंहू की फसल जलकर हुआ राख

जमुनहा श्रावस्ती अज्ञात कारण से लगी आग से सोलह किसानो का लगभग तीन बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। जिससे किसानो का लाखो रूपये का नुकसान हुआ।तहसील जमुनहा के ग्राम पंचायत कुंडा के मजरा दमोदरा गांव मे शुक्रवार की दोपहर को अज्ञात कारण से खेतो मे खड़ी पकी गेंहू की फसल मे आग…

1 minute

Read Time

जमुनहा श्रावस्ती

अज्ञात कारण से लगी आग से सोलह किसानो का लगभग तीन बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। जिससे किसानो का लाखो रूपये का नुकसान हुआ।
तहसील जमुनहा के ग्राम पंचायत कुंडा के मजरा दमोदरा गांव मे शुक्रवार की दोपहर को अज्ञात कारण से खेतो मे खड़ी पकी गेंहू की फसल मे आग लग गई। जिससे सलामत खान, सहादत खान, समीउल्ला, इस्लाम, रामशंकर, राम गोपाल, जलील, इदरीश, हदीश, निजामुद्दीन, जाकिर खान, विजय सिंह का एक एक बीघा व इकबाल का सात बीघा, बालकराम का दो बीघा, मेंडू खान का सात बीघा सहित लगभग तीस बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई। आग लगते ही आसपास के खेतो मे काम कर रहे किसानो ने बोरा, अरहर की लगी डन्ठल से कड़ी मशक्कत से आग को काबू मे करके और आग को भड़कने से रोक लिया।

अग्निकांड की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल रामफल यादव व राजस्व निरीक्षक रामकिशुन मौके पर पहुंचकर आग से हुए क्षति का आकलन किया। श्री यादव ने बताया कि लगभग एक लाख चालीस हजार रूपये की 70 कुन्तल गेंहू के क्षति का आकलन कर उच्चाधिकारियो को सूचित किया गया है।