,

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने किया जनपद भ्रमण

दैनिक बदलता स्वरूपजमुनहा श्रावस्ती भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा तीसरी बार पदम सेन चौधरी को भारतीय जनता पार्टी से प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाये जाने से जनपद में कार्यकर्ताओं ने खुशी ब्यक्त करते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया। वही प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद पदमसेन चौधरी ने जनपद के विकास खण्ड…

1 minute

Read Time

दैनिक बदलता स्वरूप
जमुनहा श्रावस्ती

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा तीसरी बार पदम सेन चौधरी को भारतीय जनता पार्टी से प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाये जाने से जनपद में कार्यकर्ताओं ने खुशी ब्यक्त करते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया। वही प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद पदमसेन चौधरी ने जनपद के विकास खण्ड जमुनहा के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री के द्वारा जनहित में हो रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। वही श्री चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ को मजबूत करके 2024 में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाकर भारत को विश्व गुरु बनाने का सपना साकार करना है और पुनः प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद श्री चौधरी ने विकास खण्ड जमुनहा के मल्हीपुर चौराहे पर प्रदेश कार्य समिति के सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा जगदम्बिका प्रसाद वर्मा के आवास पर व बनगई निवासी खगेशपाल शर्मा के आवास पर जमुनहा बाजार में संघ के पुराने कार्यकर्ता व पत्रकार अरविंद गुप्ता के आवास पर बैठक के बाद पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष राम प्रताप सिंह के आवास के बाद कलकलवा निवासी विनोद वर्मा ग्राम प्रधान के यहाँ बैठक की। जिसमें मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री सुंदरलाल मौर्य, दिनेश प्रताप सिंह, दिनेश कुमार आर्य,वीरेंद्र सिंह, मनोज वर्मा, हरीश जायसवाल गाँधी, अश्विनी वर्मा, रामू हिंदुस्तानी,सन्तोष जायसवाल, रामकुमार शर्मा, माधवरम वर्मा, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।