दैनिक बदलता स्वरूप
श्रावस्ती
भारतीय जनता पार्टी द्वारा सामाजिक न्याय पखवाड़ा के अंतर्गत जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में प्राकृतिक खेती एवं अन्न जन जागरण अभियान के अंतर्गत ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम चौपाल में मुख्यातिथि के रूप में पूर्व सांसद, अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्रा उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा सामाजिक न्याय पखवाड़ा के अंतर्गत प्राकृतिक खेती एवं श्री अन्न जनजागरण अभियान कार्यक्रम के अंर्तगत किसानों को जागरूक करने हेतु ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गिलौला विकासखंड के ग्राम प्राणपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। ग्राम चौपाल में मुख्यातिथि के रूप में पूर्व सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान व कृषि के संबंध में बहुत ही संवेन्दनशील है। इसलिए किसानों की आय बढ़ाने हेतु उन्हें आधुनिक खेती व विभिन्न कल्याणकारी कृषि योजनाओ के साथ किसानों को निरंतर जोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि श्री अन्न योजना के तहत प्राकृतिक विधा व गोबर खाद पर आधारित मोटे अनाज की खेती को प्राथमिकता दी जा रही है, इसके लिए किसानों को प्रेरित भी किया जा रहा है।
विकासखंडों में गांव स्तर पर सर्वे के निर्देश दिए गए हैं, सर्वे रिपोर्ट के आधार पर मोटे अनाज के बीजों को उपलब्ध कराया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने बताया कि प्राकृतिक विधा व गोबर खाद पर आधारित खेती से फसलों का उत्पादन तो अच्छा होगा ही साथ ही किसानों की आय भी बढ़ेगी। कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित किसानों के साथ मौजूद रहे।