लालगंज, प्रतापगढ़। कोतवाली लालगंज क्षेत्र के नेकनामपुर गांव स्थित एक कुएं मे शुक्रवार सुबह युवक का शव उतराया मिला। इसकी जानकारी होते ही हडकंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणो की सहायता से शव को बाहर निकलवाकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। मृतक को उसके परिवार के लोग मानसिक विक्षिप्त बता रहे हैं। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के नेकनामपुर निवासी उमेश सरोज 22 पुत्र स्व. रामकिशोर सरोज का शव शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे गांव स्थित एक पुराने कुएं मे उतराया मिला। गांव से मवेशी चराने निकले कुछ चरवाहों ने उत्सुकतावश कुएं मे झांका तो शव उतराया देख आवाक रह गये। लोगों ने भाग कर इसकी सूचना गांव मे अन्य ग्रामीणों को दी। जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणो की भीड जुट गयी।
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान पखवारे भर पूर्व घर से गायब उमेश सरोज के रूप में होते ही परिवार के लोग रोने बिलखने लगे। मृतक के बड़े भाई रमेश कुमार ने पुलिस को दी गई इत्तेफाकिया तहरीर मे कहा है कि उसने अपने भाई मृतक उमेश के अचानक गायब हो जाने को लेकर उन्तीस मार्च को पुलिस को तहरीर दी थी। वह कई वर्षो से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। कोतवाल कमलेश पाल का कहना है कि मृतक के भाई ने मृतक को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताते हुए इत्तेफाकिया तहरीर दी है। प्रथम दृष्टया कुएं मे गिरने से उमेश की मौत हुई है, शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया गया है। पीएम रिर्पोट आने के बाद मौत की असली वजह का पता चल सकेगा।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal