प्रतापगढ़।जनपद की कवयित्री अर्चना सिंह ने शेमारू टीवी के कार्यक्रम में काव्य पाठ करके वाहवाही प्राप्त की।उनके शुभेच्छुओं ने उन्हें इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है।
कवयित्री अर्चना सिंह जनपद के बढ़नी ग्राम के हिमाद्रिजा सिंह एवं अभय प्रताप सिंह की पुत्री हैं। वह प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं।उनके पति सौरभ सिंह भी शिक्षक हैं।वह जनपद की चर्चित कवयित्री हैं।कुछ दिन पहले उन्हें शेमारू टी०वी०से काव्य पाठ का आमंत्रण मिला था लेकिन राज्य शिक्षा संस्थान प्रयागराज में प्रशिक्षक की भूमिका में उपस्थित होने के कारण वह उस समय नहीं जा सकी थीं।
एक बार पुनः शेमारू टीवी ने उन्हें काव्य पाठ हेतु आमंत्रित किया।इस बार उन्होंने अपनी मधुर कविताओं से आयोजकों एवं श्रोताओं की वाहवाही प्राप्त की।उनकी इस उपलब्धि पर उदीयमान कवयित्रियों को प्रोत्साहित करने वाले न्यूज स्टैण्डर्ड दैनिक एवं पत्रकार सुमन के संपादक अखिल नारायण सिंह एवं अधिवक्ता अनिल प्रताप त्रिपाठी,गजेंद्र सिंह विकट, चंद्रकांत त्रिपाठी,रवींद्र अजनबी आदि ने उन्हें अपनी हार्दिक बधाई प्रदान की है।
शेमारू टीवी पर कवयित्री अर्चना सिंह ने किया काव्य पाठ,लोगों ने दी बधाई
प्रतापगढ़।जनपद की कवयित्री अर्चना सिंह ने शेमारू टीवी के कार्यक्रम में काव्य पाठ करके वाहवाही प्राप्त की।उनके शुभेच्छुओं ने उन्हें इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी है।कवयित्री अर्चना सिंह जनपद के बढ़नी ग्राम के हिमाद्रिजा सिंह एवं अभय प्रताप सिंह की पुत्री हैं। वह प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं।उनके पति सौरभ सिंह भी शिक्षक हैं।वह…

Tags: latest news
Previous Post
Next Post
You May Have Missed





