गोण्डा। आज थाना को0 नगर क्षेत्र के अन्तर्गत पटेल नगर मलियाना निवासी शकील अंसार व फातिमा स्कूल के फादर द्वारा थाना को0 नगर में जरिए दूरभाष सूचना दी गयी कि शकील अंसार का 10 वर्षीय लड़का असद अंसार जो फातिमा स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ता था आज दिनांक 27.04.2023 को फातिमा स्कूल गया था जहा से 12.00 बजे घर के लिए निकला था जो घर नही लौटा। उक्त सूचना को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री आकाश तोमर द्वारा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में कोतवाली नगर की टीम को बालक की सकुशल बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया था।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना को0 नगर की टीम द्वारा काफी खोजबीन व सीसीटीवी के माध्यम से तलाश की गयी तो उक्त गुमशुदा बालक को महज 50 मिनट के अंदर आवास विकास चाय की दुकान से सकुशल बरामद कर नियमानुसार परिजनों को सुपुर्द किया गया। बच्चे को सकुशल पाकर परिजनों के चेहरे पर मुस्कान लौटी। उक्त सराहनीय कार्य की आम जनमानस द्वारा काफी सराहना की जा रही है।