भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता व जनता रही मौजूद
बलरामपुर। भाजपा शक्ति केंद्र पूरब टोला पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगो ने पहुंच कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की मान की बात कार्यक्रम को देखा और प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुना। अपने 100 वीं मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा मुझे लोगो की हजारों चिट्ठियां और लाखो संदेश प्राप्त हुए है। उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम के सभी श्रोता बधाई के पात्र है। मन की बात आपके स्नेह से एक पर्व बन गया है जो हर महीने आता है। उन्होंने कहा कि सेल्फी विथ डॉटर कार्यक्रम से हरियाणा में जेंडर गैपिंग में सुधार आया है। मैंने महिलाओं के उत्थान के लिए योजनाएं बनाई जिसकी बहुत सराहना की गई। आज नारी शक्ति ने देश की योजनाओं में आगे आकर देश के उत्थान में अपना योगदान दिया है। मन की बात कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष वरुण सिंह मोनू ने सभी को प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100 चैप्टर पूरे होने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार की ही योजनाओं के चलते नारी शक्ति स्वालंबी हुई है। वह भी देश के विकास में विभिन्न सेक्टरों में करते हुए अपना योगदान दे रही ही। कार्यक्रम में आगामी नगर निकाय चुनाव में जनता के बीच भाजपा की योजनाओं को पहुंचाने और भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रतियाशियो को जिताने की बाद वरिष्ठ भाजपा नेता प्राचार्य दिव्य दर्शन तिवारी ने कही। वार्ड 22 से भाजपा से सभाषद प्रत्याशी नंदलाल तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभी से भाजपा को समर्थन देने की अपील की। कार्यक्रम में शक्तिकेंद्र पूरब टोला सयोजक आलोक त्रिपाठी, चुनाव प्रमुख नीरज श्रीवास्तव, यश तिवारी, कृष्ण कुमार पाठक, स्वर्णलता श्रीवास्तव, रोहित कश्यप, निलय मिश्र, आनंद सिंह, गोलू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे