समर्थकों व भाजपाइयों ने धीरू के समर्थन में निकाली रैली
बीच में शुरू हुई बारिश के बाद भी नहीं हुआ उत्साह कम
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरु के समर्थन में वीर विनय चौराहा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर से जन आशीर्वाद रैली निकाली गई। रैली वीर विनय चौराहा से पुरानी चौक बाजार, बड़ा पुल चौराहा, सिटी पैलेस, मेजर चौराहा, बैठकर तिराहा होते हुए मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। रैली की अगुवाई सदर विधायक पलटूराम, हनुमानगढ़ी मंदिर महंत महेंद्र दास, जिलामहा मंत्री वरुण सिंह मोनू प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय सिंह पिंकू, ब्राह्मण नेता महेश शुक्ला बच्चा, जिला महामंत्री बिंदु विश्वकर्मा, जिला मंत्री साधना पांडे, नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता, भाजपा नेता प्रवीण सिंह, संजय शर्मा, शिव कुमार द्विवेदी, बृजेंद्र तिवारी, महिला मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष मंजू तिवारी, स्वर्ण लता श्रीवास्तव, अमन बंसल, सरदार मनप्रीत सिंह, प्रवेश दुबे मोनू, साधना पांडे, अभिषेक शर्मा आदि लोग कर रहे थे। आशीर्वाद रैली रिम बारिश के बीच नारेबाजी के साथ नगर के मुख्य बाजार में निकाली गई। आशीर्वाद रैली में नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू, सदर विधायक पलटूराम, महंत महेंद्र दास सहित तमाम लोगों का लोगों ने माल्यार्पण व आशीर्वाद रैली पर पुष्प वर्षा भी किया। रैली में लोगों ने निकल कर प्रत्याशी धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू जन समर्थन व आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर सरदार भूपेंद्र सिंह, शिव कुमार चौरसिया, डब्लू चौरसिया, शरद गुप्ता, कृष्ण कुमार तिवारी, रवि गुप्ता, संजय शुक्ला, अभिषेक पांडे रवि, प्रिंस पांडे, गौरव शुक्ला तमाम लोग मौजूद थे।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal