, ,

निर्दलीय प्रत्याशी अनीता शरद पाठक बाबा कह रहे मिल रहा है भरपूर जनता का सहयोग

अयोध्या। भाजपा से बागी निर्दलीय प्रत्याशी अनीता शरद पाठक बाबा ने कचहरी परिसर में और कर्पूरी ठाकुर वार्ड संख्या 14 में जनसंपर्क अभियान चलाया। प्रचार प्रसार शुरू करके लोगों से ईवीएम पर शंख का बटन दबाकर शंखनाद करके , अनीता शरद पाठक बाबा को अयोध्या महापौर चुनाव में विजय बनाने की अपील किया। अधिवक्ताओं से…

1 minute

Read Time

अयोध्या। भाजपा से बागी निर्दलीय प्रत्याशी अनीता शरद पाठक बाबा ने कचहरी परिसर में और कर्पूरी ठाकुर वार्ड संख्या 14 में जनसंपर्क अभियान चलाया। प्रचार प्रसार शुरू करके लोगों से ईवीएम पर शंख का बटन दबाकर शंखनाद करके , अनीता शरद पाठक बाबा को अयोध्या महापौर चुनाव में विजय बनाने की अपील किया। अधिवक्ताओं से किया जनसंपर्क। चुनाव चिन्ह शंख से निर्दलीय प्रत्याशी अनीता पाठक के पक्ष में वितरित किया पत्रक।
पत्रक के माध्यम से बताया कि जलभराव मुक्त अयोध्या , हाउस टैक्स माफ , संविदा कर्मियों का नियमितीकरण , आधुनिक बारातघर , गौशाला में सुधार जैसे 25 मुद्दों पर चुनाव लड़ रही हैं अनीता शरद पाठक बाबा। अधिवक्ताओं से और अयोध्या वासियों से ई.वी.एम. पर शंख का बटन दबाकर शंख नाद करने की अपील किया। जनसंपर्क अभियान में यश पाठक बाबा, शरद प्रताप सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, सुरेंद्र यादव आकाश यादव ललित शर्मा, अनिल देव पांडे, पवन द्विवेदी,दीपू यादव, शिवा शर्मा, तुषार, कल्लू पांडे, देशराज यादव, अजीत यादव आदि समर्थक लोग रहे मौजूद।