लालगंज, प्रतापगढ़। उदयपुर स्थित हनुमान मंदिर में रविवार की शाम इक्कीस बटुकों का उपनयन संस्कार सोल्लास सम्पन्न हुआ। श्री अम्बिका संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय हनुमानगंज के तत्वाधान में संस्कृत आचार्यो ने धार्मिक संस्कार के तहत बटुकों का यज्ञोपवीत वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य सम्पन्न कराया। वहीं कार्यक्रम में प्रधानाचार्य एवं संयोजक शिवधर पाण्डेय ने प्रयागराज मण्डल के संस्कृत पाठशालाओं के उपनिरीक्षक रवीन्द्र सिंह तथा पं. इन्द्र नारायण शुक्ल व संस्कृत विद्वान आचार्य डा. शक्तिधरनाथ पाण्डेय का संस्कृत भाषा गौरवम् सम्मान से अभिनंदन किया। विशिष्ट अतिथि डा. शक्तिधरनाथ पाण्डेय ने सनातन संस्कृति में युवाओं को संस्कारों के प्रति जागरूकता की महत्ता पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि उप निरीक्षक संस्कृत पाठशालाएं रवीन्द्र सिंह ने संस्कृत भाषा के उन्नयन पर जोर दिया। अध्यक्षता करते हुए पं. इन्द्र नारायण शुक्ल ने युवा पीढ़ी को चरित्रवान बनाए रखने के लिए प्रबुद्ध वर्ग से प्रभावी योगदान का आहवान किया। कार्यक्रम में हारित पाण्डेय, नीरज कुमार तिवारी, कुलदीप मिश्र, शैलेन्द्र मिश्र, उमाशंकर शुक्ल, देवकांत त्रिपाठी ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर महर्षि पाण्डेय, वैभव पाण्डेय, रूद्रधर त्रिपाठी, सम्भव आदि रहे। संयोजक प्रधानाचार्य शिवधर पाण्डेय ने आभार प्रदर्शन किया।
Badalta Swaroop | बदलता स्वरुप Latest News & Information Portal