लालगंज, प्रतापगढ़। तहसील परिसर मे सोमवार को अधिवक्ताओ की हुई शोकसभा में साथी अधिवक्ता राजेश्वर यादव के पिता दसाराम यादव 75 की बीमारी के चलते निधन पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश व संचालन महामंत्री धीरेन्द्र शुक्ल ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष लाल विनोद सिंह, टीपी यादव, प्रभाकर पाल, अजय शुक्ल, सत्येन्द्र श्रीवास्तव, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, शिवमूर्ति यादव, रामअभिलाष यादव, विकास मिश्र, विभाकर शुक्ल, रवीन्द्र नाथ तिवारी, अमरनाथ यादव, शिवप्रसाद यादव, हरकेश पटेल, राजेश तिवारी, हरेकृष्ण तिवारी, विपिन शुक्ल, संतोष पाण्डेय, आशीष तिवारी, सुमित त्रिपाठी आदि अधिवक्ता रहे।